सिर्फ 10रु में ‘100% काला होगा दाढ़ी का एक-एक सफेद बाल’, डीके सिंह का बड़ा दावा, बस तरीका अच्छे से समझ लो

parmodkumar

0
57

सिर के सफेद बाल की समस्या तो होती ही है। ये बहुत ही आम बात है, मगर पुरुषों के सिर ही नहीं, दाढ़ी के भी बाल सफेद होते हैं। अब देखिए एक उम्र के बाद इन बालों का सफेद होना लाजमी सी बात होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि लोगों के बाल कई बार कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं? जी हां, ये महज सिर के बालों से जुड़ी समस्या नहीं है। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी दाढ़ी के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। अगर आप इस स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो इससे निपटने के लिए क्या करते हैं?

इस सवाल के जवाब में शायद आप कहेंगे कि हम एक-दो बालों को उखाड़ देते हैं। जो बहुत ही गलत है, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। साथ ही, ये बहुत दर्दनाक स्थिति है। वहीं इसके अलावा, दूसरा तरीका यही होता है कि आप बालों को काला करने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं।

अब बता दें कि डाई में ढेरों केमिकल्स और ना जाने क्या-क्या खतरनाक चीजें होती हैं, मगर ये लोगों के लिए बहुत आसान ऑप्शन होती हैं। ऐसे में लोग बाल काले करवा भी लेते हैं। मगर इससे चेहरे की त्वचा के काले होने की समस्या भी हो सकती है। अब सवाल उठता है कि इस स्थिति से बचने के लिए क्या किया जा सकता है?

अगर आप बालों को काला करना चाहते हैं और उन्हें तोड़ना भी नहीं है। इसके अलावा, बालों को काला करने के लिए चेहरे पर केमिकल्स का इस्तेमाल भी नहीं करना है, तो आप घरेलू नुस्खे की मदद ले सकते हैं। आप ये सोच रहे हैं कि घरेलू नुस्खे से क्या होगा? इसका जवाब है कि घरेलू नुस्खे में घर में पहले से ही मौजूद चीज का इस्तेमाल होगा।

इसके लिए आपको अलग से कोई बहुत बड़ा खर्चा करने की भी जरूरत नहीं है। ये नुस्खा नेचुरल होने की वजह से त्वचा पर दिखने वाले साइड इफेक्ट्स का कारण भी नहीं बनेगा। मगर दाढ़ी के बालों को काला करने का नुस्खा कहां से लेकर आएं?

दाढ़ी के बालों को एक बार फिर से काला करने की समस्या से निपटने का तरीका हमें इंस्टाग्राम से मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया कई चीजों के लिए अच्छी है और कई के लिए खराब भी है। खैर, अगर हम जिस नुस्खे के बारे में बात कर रहे हैं, उसकी जानकारी हमें कंटेंट क्रिएटर दशमेश राव की इंस्टाग्राम वीडियो से मिली है।

उन्होंने अपनी वीडियो में दावा किया है कि उनके नुस्खे को अपनाने के बाद लोगों की दाढ़ी के बाल 100% काले हो जाएंगे। उन्हें इससे निपटने के लिए डाई जैसी केमिकल वाली चीजों का चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना होगा।

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। सबसे पहले आंवला को धोकर छोटे टुकड़ों में काटना है। अब इसे मिक्सी में पीसकर जूस बना लें। आप कद्दूकस भी कर सकते हैं, मगर ये थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। आपको इसे छलनी में डालना है और दबा-दबाकर रस निकाल लेना है। इस रस को रुई की मदद से सफेद बालों पर लगाएं और एक घंटे लगे रहने दें। इसके बाद ठंडे या नॉर्मल पानी से मुंह धो लें। आपको किसी भी फेस वॉश या साबुन जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना है।

आंवला सेहत, त्वचा और बाल तीनों के लिए ही बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, यहां हम समझेंगे कि इससे बाल काले कैसे हो रहे हैं, तो बात ये है कि आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे बालों के नेचुरल रंग को बनाए रखने और ग्रोथ को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस तरह आपके बालों नेचुरल तरीके से ही आसानी से काले हो जाते हैं। साथ ही, आपको बाल तोड़ने या डाई से होने वाली समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ता है।