होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के लिए बीता फरवरी महीना काफी शानदार रहा, जहां इस टू-व्हीलर कंपनी ने 5,13,217 यूनिट्स बेचीं। होंडा के बाइक-स्कूटर की बिक्री में सालाना तौर पर करीब 34 फीसदी की एनुअल ग्रोथ दिखी है, क्योंकि पिछले साल फरवरी में इसकी 3,83,918 यूनिट्स बिकी थी। होंडा के एक्टिवा स्कूटर की सबसे ज्यादा बिक्री होती है और पिछले महीने इसकी सेल 46 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 2,54,449 यूनिट रही। होंडा के शाइन 100 और सीबी 350 के साथ ही एसपी 160 और सीबी 200 एक्स जैसे मोटरसाइकल की बिक्री में भी सालाना तौर पर तेजी दिखी है। आइए, अब आपको होंडा के मोटरसाइकल और स्कूटर की फरवरी 2026 सेल्स रिपोर्ट बताते हैं।
होंडा एक्टिवा: स्कूटर सेगमेंट में होंडा की भारतीय बाजार में बादशाहत है और इसमें एक्टिवा टॉप पोजीशन पर है। बीते फरवरी में होंडा एक्टिवा को 2,54,449 ग्राहकों ने खरीदा और यह फरवरी 2025 में बिकीं 1,74,009 यूनिट्स के मुकाबले 46 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है।
होंडा शाइन: होंडा की बीते फरवरी में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया गाड़ी शाइन 125 रही और इस मोटरसाइकल की कुल 1,38,438 यूनिट बिकी। होंडा शाइन 125 की बिक्री में एक फीसदी की सालाना गिरावट दिखी, क्योंकि फरवरी 2025 में इसकी 1,39,202 यूनिट बिकी थी।
होंडा सीबी यूनिकॉर्न: होंडा की पॉपुलर मोटरसाइकल सीबी यूनिकॉर्न 160 की बीते फरवरी में कुल 36,317 यूनिट बिकी।
होंडा शाइन 100: बीते फरवरी महीने में होंडा शाइन 100 की 32,922 यूनिट बिकी और यह आंकड़ा सालाना तौर पर 114 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है। होंडा की इस कम्यूटर मोटरसाइकल की पिछले साल फरवरी में 15,359 यूनिट ही बिकी थी।
होंडा डिओ: बीते फरवरी महीने में होंडा के पॉपुलर स्कूटर डिओ 125 की 16,669 यूनिट बिकी और डिओ 110 की 11,558 यूनिट बिकी। होंडा डिओ 110 की बिक्री में 28 फीसदी की सालाना गिरावट दिखी, क्योंकि पिछले साल फरवरी में इस स्कूटर की 16,028 यूनिट बिकी थी।
होंडा सीबी 125 हॉर्नेट: होंडा की बजट प्राइस रेंज में स्पोर्टी लुक वाली मोटरसाइकल सीबी 125 हॉर्नेट की 9431 यूनिट बिकी। यह बाइक भारतीय बाजार में हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस के साथ ही बजाज ऑटो को कड़ी टक्कर देती है।
होंडा सीबी 350: होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया की पावरफुल मोटरसाइकल सीबी 350 की बीते फरवरी में 4,099 यूनिट बिकी और यह आंकड़ा सालाना तौर पर 255 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है, क्योंकि पिछले साल फरवरी में 1,154 यूनिट ही बिकी थी।
होंडा लीवो: होंडा की कम्यूटर बाइक लीवो की पिछले महीने भारत में कुल 3,148 यूनिट बिकी और यह संख्या फरवरी 2025 की 3,361 यूनिट के मुकाबले 6 फीसदी की गिरावट के साथ है।
होंडा एसपी 160: बीते फरवरी में होंडा एसपी 160 मोटरसाइकल की कुल 2,499 यूनिट बिकी और यह फरवरी 2025 में बिकी 1,117 यूनिट के मुकाबले 124 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है।
होंडा हाइनेस: होंडा की पॉपुलर 350 सीसी बाइक हाइनेस 350 की बीते फरवरी महीने में 1,736 यूनिट बिकी और यह आंकड़ा सालाना तौर पर 15 फीसदी की गिरावट के साथ है, क्योंकि पिछले साल फरवरी में इसकी 2,039 यूनिट बिकी थी।
होंडा सीबी 200एक्स: होंडा सीबी 200एक्स मोटरसाइकल की बीते फरवरी में 1,065 यूनिट बिकी और यह आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी 506 यूनिट के मुकाबले 110 फीसदी की सालाना गिरावट के साथ है।
होंडा हॉर्नेट 2.0: होंडा हॉर्नेट 2.0 मॉडल की बीते फरवरी में 886 यूनिट बिकी और यह संख्या 11 फीसदी की सालाना गिरावट के साथ है। पिछले साल फरवरी में इसकी 992 यूनिट बिकी थी।
होंडा एक्टिवा-ई: बीते फरवरी महीने में होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक की एक भी यूनिट नहीं बिकी, जबकि पिछले साल फरवरी में इसकी 560 यूनिट बिकी थी।













































