आलिया भट्ट के पास है हाॅट एंड क्लासी साड़ियों का शानदार कलेक्शन !

parmod kumar

0
297

आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा मानी जाती हैं। वे अपनी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक हर किसी को इंप्रेस कर देती हैं। आलिया एक बेटी की मां बन चुकी हैं, लेकिन उनका फैशन आज भी उतना की कमाल है।

 

आलिया के साड़ी लुक्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। वैसे तो उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से उनके साड़ी लुक्स काफी ज्यादा चर्चा में आए थे।

 

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपना बनारसी साड़ी लुक शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज पहना था, जो कि लुक को काफी शानदार बना रहा था। इसके साथ उन्होंने हैवी चोकर सेट और मांग टीका पहना था।

 

आलिया का एक और लुक काफी फेमस हुआ था। इसमें उन्होंने मल्टी कलर प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। सादगी भरे लुक में आलिया बेहद ही प्यारी लग रही हैं।