रामायण के लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
Arvind Trivedi: रामायण के इस रावण का ‘पंचवटी’ में निवास, राम और हनुमान के बेहद करीब थे अरविंद त्रिवेदी
अरविंद त्रिवेदी को छोटे पर्दे पर रावण के किरदार के लिए जाना जाता है। अरविंद त्रिवेदी ने 40 वर्षों से ज्यादा का समय गुजराती सिनेमा को दिया है। हालांकि प्रसिद्धि उन्हें धारावाहिक रामायण करने से ही मिली। अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1938 में इंदौर में हुआ था। 6 अक्तूबर साल 2021 में उनका निधन हो गया। हालांकि, ये एक ऐसे रावण बन गए जिन्हें प्रशंसक बहुत प्यार करते हैं और सम्मान से याद भी करते हैं।
पंचवटी’ में रहते थे अरविंद त्रिवेदी
रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी जिस अपार्टमेंट में रहते थे, उसका नाम था ‘पंचवटी’। बहुत ही दिलस्प बात है कि अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया और वे जिस अपार्टमेंट में रहते थे, उसका नाम पंचवटी था। अरविंद त्रिवेदी ने बाद में बंगला बनवाया इसके मुख्य द्वार पर राम राम लिखा। नेम प्लेट पर उन्होंने लंकेश भी लिखवाया।

राम और हनुमान के थे बेहद करीब
अरविंद त्रिवेदी ने रामायण सीरियल के जरिए जितना नाम कमाया। उन्होंने सीरियल के राम अरुण गोविल और हनुमान बने दारा सिंह के साथ बेहद करीबी रिश्ते बनाए। उनकी दोस्ती के चर्चे बहुत दिनों तक रहेअभिनेता अरविंद त्रिवेदी को शिव तांडव स्त्रोत कंठस्थ था। वे सीरियल में खुद ही शिव तांडव स्त्रोत गाते थे। अरविंद त्रिवेदी के वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई पड़ते हैं।

अरविंद त्रिवेदी शूटिंग के दौरान उपवास करते थे। शूटिंग को लेकर अरविंद त्रिवेदी ने कहा, “मैं असल जिन्दगी में भी राम भक्त और शिव भक्त हूं इसलिए जब भी शूटिंग पर जाया करता तो पूरा दिन उपवास रखता क्योंकि मुझे इस बात का दुःख होता कि दिए हुए स्क्रिप्ट के हिसाब से मुझे श्रीराम को उल्टे-सीधे शब्द बोलने हैं।”

![हरियाणा [ सिरसा ]- भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं सविता’ खेतों में अभ्यास कर ! खेतों में अभ्यास कर भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं](https://thesadaknama.com/wp-content/uploads/2024/11/2022_1image_12_46_467806011savita-100x70.jpg)