गोंद कतीरा खाने के फायदे, चमकता चेहरा और फोड़े-फुंसियां हो सकती हैं कम, कंटेंट क्रिएटर डीके ने बताया आसान तरीका

parmodkumar

0
7

चेहरा चमकाने के लिए आप क्या-क्या करते हैं? आमतौर पर लोगों का जवाब होता है कि हम अपने चेहरे को चमकाने के लिए कई तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ये चीजें त्वचा पर उतना असर नहीं करती हैं, जितना असल में इन्हें करना चाहिए। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कंटेंट क्रिएटर दशमेश राव के बताए गोंद कतीरे के नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको गोंद कतीरे के सेवन का तरीका पता होना चाहिए। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

अगर आपके मन में ये सवाल आता है कि आखिर इतने महंगे प्रोडक्ट्स त्वचा पर काम क्यों नहीं करते हैं, तो इसका जवाब है कि इन प्रोडक्ट्स में कई अलग केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। आमतौर पर ये केमिकल्स त्वचा के फायदे के लिए डाले जाते हैं, मगर ये फायदे की जगह नुकसान का कारण बन जाते हैं।

ऐसे में त्वचा पर लालिमा, फोड़े-फुंसी और त्वचा से जुड़ी एलर्जी होने जैसी समस्याएं आम बात हो जाती है। इस स्थिति में कंटेंट क्रिएटर डीके सिंह के बताए गोंद कतीरे के नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इससे होने वाले फायदे और सेवन का तरीका जान लेते हैं।
कंटेंट क्रिएटर डीके सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि हम सभी अपने चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं। यही वजह है कि फोड़े और फुंसियों से भरा हुआ चेहरा किसी को पसंद नहीं आता है।

बता दें कि क्रिएटर दशमेश राव ने फोड़े-फुंसियां होने के पीछे सबसे बड़ा कारण शरीर की गर्मी को बताया है। ये गर्मी त्वचा की ऊपरी सगतह पर लाल रंग के फोड़े-फुंसियों के रूप में नजर आती है। आइए इससे बचाव का तरीका जान लेते हैं।

वीडियो में बताया गया है कि गोंद कतीरा का सेवन करने से त्वचा की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए अब इसके सेवन का तरीका जान लेते हैं :-

गोंद कतीरा को रातभर भिगोना है
सुबह इसके क्रिस्टल जेली जैसे दिखेंगे
इसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें
अब आधा नींबू मिला लें
इन सभी चीजों को मिक्स करके पी सकते हैं
3 से 4 दिन इसे पीने से असर दिख सकता है

बता दें कि गोंद कतीरा खाने से शरीर में नेचुरल ठंडक आती है। इससे त्वचा को नमी मिलती है और एंटी-एजिंग गुणों के कारण त्वचा को बहुत फायदे होते हैं। ये शरीर को अंदर से डिटॉक्सिफाई करके मुहांसे, झुर्रियों और सनबर्न जैसी समस्याओं को कम कर सकता है। ऐसे में त्वचा शाइनी और जवां दिखाई दे सकती है। ये नुस्खा त्वचा और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

बता दें कि नींबू त्वचा के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी और सिट्रिक एसिड के कारण होने वाले दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। इससे त्वचा को शाइनी बनाने, एक्स्ट्रा ऑइल को साफ करने और मुहांसों से लड़ने में मदद मिलती है। ये एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। हालांकि, इसकी एसिडिक प्रॉपर्टीज त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।