BMW iX3: 21 मिनट में चार्ज और 800 KM की रेंज…घर को भी बिजली देगी बीएमडब्ल्यू की नई इलेक्ट्रिक, डिटेल में जानें खासियतें

parmodkumar

0
2

BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV iX3 का एक खास लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन पेश किया है। इसे खासतौर पर भारत और चीन जैसे देशों के लिए बनाया गया है, जहां पीछे की सीट पर ज्यादा जगह पसंद की जाती है। अगले महीने बीजिंग इंटरनेशनल ऑटो शो में इसे पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक कार कई बेहतरीन खूबियों के साथ आती है। यह सिर्फ 21 मिनट में चार्ज हो सकती है और सिंगल चार्ज में 800 किलोमीटर तक चल सकती है, जिससे रेंज की चिंता खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही यह कार घर को भी बिजली दे सकती है। आइए आपको इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की खासियतों के बारे में डिटेल में बताते हैं।

ज्यादा जगह और बढ़ा हुआ साइज
BMW ने स्टैंडर्ड iX3 की तुलना में इसके व्हीलबेस (पहियों के बीच की दूरी) को 108 मिलीमीटर बढ़ा दिया है। अब इसका व्हीलबेस 3,005 mm हो गया है। इसके साथ ही कार की लंबाई भी बढ़ी है। अब यह कार लगभग 4.9 मीटर लंबी हो गई है। व्हीलबेस और लंबाई बढ़ने की वजह से कार में ज्यादा जगह मिलेगी। पीछे बेठने वाले यात्रियों को ज्यादा लेग रूम और बेहतर कंफर्ट मिलेगा। इससे लंबी यात्रा करना आसान होगा।

डिजाइन में जरूरी बदलाव
चीन में गाड़ियों में रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल्स (दरवाजों में छिपे हुए हैंडल) पर बैन लगने वाला है। ऐसा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसलिए बीएमडब्ल्यू ने कार के डिजाइन में बदलाव किए हैं। कंपनी ने सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए इस मॉडल में बाहर की तरफ खींचने वाले साधारण डोर हैंडल दिए हैं। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में भी यही सेटअप मिलने की उम्मीद है।

BMW-SOC26-iX3-DI24_000241638_3to2 (1).