ब्रॉक लेसनर की बेटी माया ने लूटी महफिल, पिता जैसी शक्ल-सूरत पर फिदा हुए फैंस; तस्वीरें वायरल!

parmodkumar

0
0

ब्रॉक लेसनर WWE के सबसे बड़े रेसनर में गिने जाते हैं तो उनकी बेटी माया ने शॉट पुट में अपना करियर बनाया है।

दिग्गज WWE रेसलर ब्रॉक लेसनर ने हाल में ही रिटायरमेंट का ऐलान किया। समरस्लैम में लेसनर को ओबा फेमी के खिलाफ मुकाबले में हार मिली। रेसलमेनिया में भी फेमी ने लेसनर को हराया था। लेसनर 10 बार के WWE चैंपियन रह चुके हैं। ब्रॉक लेसनर की बेटी माया भी लेसनर के चार बच्चे हैं। उनके तीनों बेटे आइस हॉकी खेलते हैं जबकि बेटी माया लीन ट्रैक एंड फील्ड की एथलीट है।

माया लेसनर शॉट पुट की खिलाड़ी

24 साल की माया लेसनर ने पिता से हटकर अपना नाम बनाया है। उन्होंने कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में बैचलर किया है। वह शॉट पुट की खिलाड़ी हैं। 2024 में वह शॉट पुट में NCAA इंडोर चैंपियन बनीं और 2025 NCAA आउटडोर चैंपियनशिप जीतीं। वह काफी हदतक ब्रॉक लेसनर जैसी ही दिखती हैं।

माया लेसनर डायमंड लीग में उतर चुकीं

2002 में जन्मी माया लेसनर का शॉट पुल में पर्सनल बेस्ट थ्रो 19.06 मीटर का है। यह उन्होंने 2025 में किया था। उसी साल यूजीन डायमंड लीग में 18.23 मीटर के थ्रो के साथ वह 10वें स्थान पर रही थी।

ड्रू मॉस के साथ रिलेशनशिप में

माया लेसनर टेनेसी टाइटन्स के ड्रू मॉस के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिन्होंने कोलोराडो स्टेट में भी पढ़ाई की थी। टेनेसी टाइटन्स अमेरिकन फुटबॉल की टीम है और 23 साल के मॉस सेंटर के रूप में खेलते हैं। ड्रू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रिलेशन के बारे में जानकारी दी थी।

माया की मां और ब्रॉक की शादी नहीं हुई

माया ब्रॉक लेसनर की पूर्व मंगेतर निकोल मैकक्लेन की बेटी हैं। दोनों की शादी नहीं हुई थी। माया का एक जुड़वा भाई भी है। उसका नाम ल्यूक है। ल्यूक मीडिया की चकाचौंध से दूर अपनी निजी जिंदगी जीते हैं।

क्या माया WWE में आएंगी?

फैंस के बीच यह सवाल काफी चर्चा में रहता है कि क्या माया लेसनर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रोफेशनल रेसलिंग में करियर बनाने के बारे में सोच सकती हैं। उनकी शानदार एथलेटिक काबिलियत और उनके पिता की मिसाल को देखते हुए, अगर माया कदम रखने का फैसला करती हैं, तो WWE उनका खुशी-खुशी स्वागत करेगा।