हल्की आइब्रो और लैशेज की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं? इस सवाल का जवाब आयुर्वेदिक डॉ. प्रियंका अभिनव ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है। इसके लिए आपको कोई खास खर्चा नहीं करना है। आप नारियल तेल में 2 चीजें मिलाकर आइब्रो और आईलैशेज पर लगा सकते हैं। इस तरह आपको कोई भी साइड इफेक्ट्स और दर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ सकता है। आइए इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
अगर आप रोजाना घर से बाहर निकलने से पहले नकली आईलैशेज लगाते-लगाते और आइब्रो को पेंसिल की मदद से भरते-भरते थक गई हैं, तो यहां हम आपको डॉ. प्रियंका अभिनव की इंस्टाग्राम वीडियो में बताए नारियल तेल के बहुत ही बेहतरीन नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं।
नुस्खा बनाने में इस्तेमाल सामग्री
1 चम्मच नारियल तेल
आधा चम्मच कैस्टर ऑयल
विटामिन ई का कैप्सूल
नुस्खा बनाने की विधि
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको एक कटोरी में नारियल तेल लेना है
अब इस नारियल तेल में कैस्टर ऑयल और विटामिन ई कैप्सूल मिलाना है
इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लेना है
आपको इस मिक्सचर को मस्कारे वाली डिब्बी में भर लेना है
इसे रोजाना रात में सोने से पहले लगाएं, आपको 1 महीने में असर दिखने लग सकता है
नुस्खे के फायदे
आइब्रो दोबारा से उगेंगी
आईलैशेज को बढ़ाने में मदद
आइब्रो के बाल होंगे काले
आईलैशेज बढ़ाने के लिए क्या करें?
नारियल तेल आइब्रो में लगाने के फायदे
भौहें मॉइस्चराइज होती हैं
भौहें मजबूत होती हैं
भौहें घनी नजर आती हैं














































