दहन के दौरान युवक होलिका में कूदा, बुरी तरीके से झुलसे युवक को लोगों ने कड़ी मशक्कत से निकाला बाहर

Parmod Kumar

0
164

खरखौदा सब्जी मंडी में हर साल की तरह इस बार होलिका लगाई गई थी। होली के अवसर पर रविवार को महिलाओं ने दिन के समय होली पूजन किया था। जिसके बाद रात को साढ़े आठ बजे होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान काफी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे शहर की सब्जी मंडी में होलिका दहन देखने को पहुंचे थे। इस दौरान होलिका दहन किया गया। तभी अचानक से एक युवक भागकर आया और होलिका में कूद गया। यह देखकर सभी लोग चिल्लाने लगे।

घटनास्थल पर हड़कंप के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को होलिका के अंदर से निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उस प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालात के चलते रोहतक, रेफर किया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। युवक बेसुध होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही अभी तक उसके होलिका में कूदने के कारणों का पता लगा नहीं लग सका है। पुलिस का कहना कि युवक उत्तर प्रदेश या बिहार का हो सकता है। उसकी पहचान का प्रयास जारी है।