अगर आप इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। सीडैक (C-DAC), बीएसएनल (BSNL), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), मुंबई पोर्ट अथॉरिटी, भारतीय सेना (Indian Army) और नौसेना (Indian Navy) में 4,277 पदों पर भर्ती चल रही है। इन भर्तियों में इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोग भाग ले सकते हैं। सभी भर्तियां से जुड़ा विवरण नीचे जान सकते हैं।
C-DAC Contractual Jobs: सीडैक में भर्ती
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत विभिन्न स्तरों पर 805 संविदात्मक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 फरवरी, 2026 तक किया जा सकता है। भर्ती अभियान के तहत प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट एसोसिएट जैसे पद भरे जाएंगे। यह भर्ती बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, कलकत्ता, मौहाली, मुंबई, नोएडा, पुणे और हैदराबाद जैसे विभिन्न केंद्रों के लिए की जा रही है। पात्रता मानदंड में प्रासंगिक विषय में बीई/बी.टेक/एमई/एम.टेक/एमसीए/पीएचडी में 60% अंक जैसी योग्याएं शामिल हैं।
BSNL Vacancy: बीएसएनएल में इंजीनियर्स के लिए नौकरी
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) वरिष्ठ कार्यकारी प्रशिक्षु (DR) के 120 पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन करने के लिए न्यूनत योग्यता बीई/बीटेक में 60% अंक (दूरसंचार)/सीए/सीएमए (वित्त) तय की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च, 2026 तक चलेगी।
SBI CBO Vacancy: एसबीआई में सीबीओ की भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2050 पदों पर भर्ती निकाली है। बैकलॉग वैकेंसी को मिलाकर कुल पद 2200 से अधिक हैं। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं।
Mumbai Port Authority: मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में भर्ती
मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने नियमित और संविदा आधार पर मरीन इंजीनियर और पायलट के 28 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। मरीन इंजीनियर (नियमित) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है। आवेदक के पास मरीन इंजीनियरिंग से संबंधित योग्यताएं, मर्चेंट शिपिंग एक्ट के अनुसार सक्षमता प्रमाण पत्र और मरीन ऑपरेशन में योग्यता प्राप्त करने के बाद का अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी आधिकारिक नोटिस में देखें।
BOB IT Professionals Vacancy: बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने नियमित और संविदात्मक आधार पर आईटी प्रोफेशनल्स के कुल 441 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 418 पद रेगुलर और 23 पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं। आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 है। कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से फुल-टाइम बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/एमसीए की डिग्री वाले इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
Indian Navy SSC: भारतीय नौसेना में इंजीनियर्स की भर्ती
भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर इंजीनियर्स की भर्ती चल रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 260 पद विभिन्न शाखाओं और कैडर में भरे जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता शाखा के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य तौर पर उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक (BE/B.Tech) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। कुछ विशेष शाखाओं के लिए बीएससी (B.Sc), बीकॉम (B.Com), एमएससी (M.Sc), एमए (M.A), एमबीए (MBA) और एमसीए (MCA) जैसी योग्यताएं भी मान्य की गई हैं। 24 फरवरी 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
Indian Army SSC Tech: भारतीय सेना में भर्ती
भारतीय सेना में 67वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) भर्ती के जरिए 350 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। ये पद विभिन्न कोर इंजीनियरिंग स्ट्रीम में भरे जाएंगे। उम्मीदवार का अधिसूचित इंजीनियरिंग स्ट्रीम जैसे सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल आदि में बीई/बीटेक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी, 2026 है।












































