SKM के आह्वान पर किसानों का प्रदर्शन WTO का फूंका पुतला

Parmod Kumar

0
115

 MSP गारंटी कानून की मांग और किसानों के कर्ज माफी की मांग को लेकर किसान लगातार 13 फरवरी से पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर डटे हुए है। वहीं एमएसपी की मांग को लेकर SKM भी मैदान में आ चुका है।

एसकेएम के आह्वान पर सामाजिक और किसान संगठनों ने WTO का भी पुतला फूंका है। गोहाना शहर में जन संघर्ष संघ हरियाणा के कार्यकर्ताओ ने डॉक्टर सीडी शर्मा के नेतृत्व में WTO का पुतला फूंका है। जन संघर्ष संघ हरियाणा के नेताओं और किसानों का कहा की सरकार एमएसपी की मांग पूरा नहीं कर रही है। वहीं अब आबुदाबी में WTO का सम्मेलन होना है।

इस सम्मेलन में कृषि को वर्ड ट्रेड में शामिल करने को लेकर चर्चा होगी इसमें WTO किसानों को मिलने वाली एमएसपी का भी विरोध कर रहा है। WTO के अनुसार किसान की फसल का मूल्य सरकार ने तय कर व्यापारी तय करे। एमएसपी नहीं मिलेगी जिसके विरोध में WTO का पुतला भी फूंका है। सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। एमएसपी कानून से किसानों को लुटा नहीं जा सकेगा।