फसलों के लिए किसानों को नहीं होगी पानी की दिक्कत 1 अप्रैल 2024 से आबियाना किया जाएगा बंद

Parmod Kumar

0
139

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सदन में अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इस बार सदन में सीएम ने किसा-जवान और राज्य के विकास पर जोर दिया।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में कई बड़ी घोषणाएं कीं।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल  ने बताया कि इस बार फसलों के लिए किसानों को पानी की दिक्कत नहीं होगी|

पानी पर निर्भर किसानों को राहत देने के उपाय के रूप में 1 अप्रैल, 2024 से आबियाना बंद किया जाएगा। इससे 4299 गांवों को लगभग 140 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ होने के साथ-साथ 54 करोड़ रुपये की वार्षिक राहत मिलेगी।

इसके अलावा, राजस्थान में पानी ले जाने के लिए भी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जुलाई, 2023 में आई अतिरिक्त बाढ़ के पानी को संग्रहित किया जाएगा और कृषि और पीने के उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।