School Holidays List, February 2026: फरवरी के महीना स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीनें में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाती है। परीक्षाओं के बीच में स्टूडेंट्स को छुट्टियां मिलती हैं लेकिन यह परीक्षाओं की तैयारी के लिए होती हैं। हालांकि, फरवरी में कई सांस्कृतिक और राष्ट्रीय त्योहार और विशेष दिनों की वजह से स्कूलों की छुट्टी होगी। इसलिए इस आर्टिकल में आज ही जान लें फरवरी में स्कूल-कॉलेज कब-कब बंद रहेंगे और छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
फरवरी में कब-कब होगी छुट्टी?
फरवरी 2026 में संत रविदास जयंती, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, महाशिवरात्रि और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां होंगी। इसके अलावा कुछ स्कूल-काॅलेजों में शनिवार, रविवार और बोर्ड परीक्षाओं के बीच में पड़ने वाली छुट्टियों की तारीख बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार होगी। संत रविदास जयंती 1 फरवरी को है। हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब में संत रविदास जयंती मनाई जाती है। हालांकि, यह रविवार को पड़ रही है, जो छुट्टी का दिन होता है।
15 और 19 फरवरी को बंद रहेंगे स्कूल
कुछ राज्यों को छोड़कर देश में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार यह त्योहार 15 फरवरी को है। इस दिन कई राज्यों में स्कूल-काॅलेजों की छुट्टियां रहती हैं। हालांकि, इस बार 15 फरवरी को रविवार है तो छुट्टी रहेगी। 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। यह त्योहार महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। इसलिए यहां स्कूलों की छुट्टी होगी।
फरवरी में छुट्टियों की लिस्ट
1 फरवरी- संत रविदास की जयंती (कुछ राज्यों में छुट्टी हो सकती है)
15 फरवरी- महाशिवरात्रि (कई राज्यों में छुट्टी होती है)
18 फरवरी- लोसर त्योहार (सिक्किम में छुट्टी हो सकती है)
19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र में छुट्टी)।
क्या करें स्टूडेंट्स और पैरेंट्स?
स्कूल की छुट्टियों की तारीखें राज्य, शिक्षा बोर्ड और स्कूल के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को छुट्टियों से संबंधित पूरी जानकारी के लिए स्कूल कैलेंडर जरूर चेक करने चाहिए। इसके अलावा स्कूल के टीचर या प्रिंसिपल से भी पूछ सकते हैं।















































