Tiago से लेकर लग्जरी Avinya तक, 2026 में लॉन्च होंगी टाटा की ये 3 इलेक्ट्रिक कारें

parmodkumar

0
5

कम रनिंग कॉस्ट और सस्ते मेंटेनेंस की वजह से आजकल भारत में इलेक्ट्रिक कारें खूब पॉपुलर हो रही हैं। कई लोग अपनी पुरानी पेट्रोल और डीजल कार से EV पर शिफ्ट हो रहे हैं या नई इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हैं। अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित हो सकता है। हाल ही में टाटा कंपनी ने पंच ईवी (Punch EV) का नया मॉडल पेश किया था। अब कंपनी भारत में तीन और नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नई टाटा टियागो ईवी (Tiago EV Facelift)
टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV अब नए अवतार में आने वाली है। कंपनी इसके फेस्लिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। हाल ही में इस नई कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टियागो ईवी का आने वाला मॉडल पहले से ज्यादा आकर्षक और फीचर्स से भरपूर हो सकता है।

नई Tiago EV के फीचर्स
टियागो ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल में नई LED हेडलाइट्स, स्टाइलिशि DRLs और नया बंपर देखने को मिल सकता है। इसमें पहली बार 360-डिग्री कैमरा और सनरूफ मिल सकता है। साथ ही गाड़ी के अंदर एक बड़ी टचस्क्रीन और नया स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है। इसके अलावा कार की रेंज में भी सुधार हो सकता है। माना जा रहा है कि इसमें पंच ईवी वाली 30 kWh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे इसकी रेंज पहले से काफी बेहतर हो जाएगी।

टाटा अविन्या (Tata Avinya)
2026 के अंत तक टाटा अपनी प्रीमियम सब-ब्रांड अविन्या की पहली कार पेश कर सकता है। यह लग्जरी और स्टाइलिश कार होगा। यह कार टाटा की मौजूदा कारों से कहीं ज्यादा महंगी और हाई-टेक होगी। इसे जगुआर लैंड रोवर (JLR) के खास EMA प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। इसका डिजाइन एक स्पोर्टबैक जैसा होगा, जो सड़क पर बहुत ही अलग और भविष्य की कार जैसा लगेगा।

टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV)
सिएरा ईवी, टाटा कंपनी की मोस्ट अवेटेड गाड़ियों में से एक है। कंपनी इसके ICE (पेट्रोल/डीजल) मॉडल को पहले ही लॉन्च कर चुकी है और अब इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सिएरा ईवी को इसी साल अप्रैल-जून 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार में दो या तीन बैटरी विकल्प मिल सकते हैं।

Sierra EV की रेंज और लुक
यह एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 450 से 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी होगी। डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक ICE (पेट्रोल/डीजल) वेरिएंट वाली सिएरा जैसा ही होगा। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव जरूर होंगे जो इसे एक इलेक्ट्रिक कार जैसा लुक देंगे।

भारत में EV बेचने वाली प्रमुख कंपनीआपको बता दें कि भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा कंपनी EV बेचने वाली प्रमुख कंपनी है। यह हैचबैक से लेकर एसयूवी तक अलग-अलग सेगमेंट्स में कई इलेक्ट्रिक कारें ऑफर करती है। जनवरी में भी टाटा कंपनी ने देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेची थीं। मार्केट में 50% से ज्यादा की हिस्सेदारी के साथ टाटा मोटर्स नंबर-1 पर थी। अपनी इस बढ़त को बनाए रखने के लिए कंपनी इस साल तीन नई और दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है।