सोना लगातार तीसरे दिन गिरा, चांदी हुई और सस्ती; ये हैं नए रेट

parmodkumar

0
3

सोने के भाव में गिरावट बनी हुई है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन यह नीचे आया है।7 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 153850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 153700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4887.30 डॉलर प्रति औंस है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 141040 153850
मुंबई 140890 153700
अहमदाबाद 140940 153750
चेन्नई 140890 153700
कोलकाता 140890 153700
हैदराबाद 140890 153700
जयपुर 141040 153850
भोपाल 140940 153750
लखनऊ 141040 153850
चंडीगढ़ 141040 153850
जेपी मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि साल के आखिर तक सोने की कीमतें 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगी। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से डिमांड के चलते ऐसा होगा। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल-बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है।

Silver 70 डॉलर से नीचे जाने पर Silver ETF 8% फिसला, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट बनी हुई है। 7 फरवरी की सुबह कीमत लुढ़ककर 274900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये से ज्यादा था। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस पर है। निर्मल बंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटीज रिसर्च हेड कुणाल शाह का कहना है कि चांदी में तेजी का दौर अभी के लिए खत्म हो गया है। अब किसी भी उछाल का इस्तेमाल इसे बेचने के लिए किया जाना चाहिए, खरीदने के लिए नहीं। बहुत ज्यादा और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के कारण यह मेटल लगभग ट्रेड करने लायक नहीं रह गया है।