Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी में गिरावट; ये हैं नए रेट

parmodkumar

0
6

Gold Rate Today: सोने के भाव में और उछाल देखा जा रहा है। बुधवार, 11 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 158940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 158790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,052.43 डॉलर प्रति औंस है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 158940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 145710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 145710 158940
मुंबई 145560 158790
अहमदाबाद 145610 158840
चेन्नई 145560 158790
कोलकाता 145560 158790
हैदराबाद 145560 158790
जयपुर 145710 158940
भोपाल 145610 158840
लखनऊ 145710 158940
चंडीगढ़ 145710 158940
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े का मानना है कि 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव 2,00,000 रुपये और एक किलोग्राम चांदी का भाव 5,00,000 रुपये तक जा सकता है। अगर सरकार सोने-चांदी पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी घटाती है तो भाव में कमी आ सकती है।

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट है। 11 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 289900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इसस पहले चांदी जनवरी में 4 लाख रुपये के पार निकल गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर भाव 82.16 डॉलर प्रति औंस है।