हलोपा करेगी BJP का समर्थन, खट्टर और गोविंद कांडा ने किया बड़ा ऐलान

Parmod Kumar

0
322

 हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव होंगे, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले ही हरियाणा में एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अब हरियाणा लोकहित पार्टी हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेगी। इसका ऐलान सिरसा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा लोकहित पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद कांडा ने किया। जिसके बाद रोहतक में हुई भाजपा नेताओं और गोपाल कांडा की मीटिंग के बाद खुद गोपाल कांडा का बयान आया है कि दोनों पार्टियां एक साथ चुनावी दंगल में उतरेंगी।