Haryana Earthquake: हरियाणा में फिर डोली धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

parmodkumar

0
243

हरियाणा के सोनीपत जिले में मकर संक्रांति को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही और इसका केंद्र सोनीपत में 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

यह झटके मुख्य रूप से गोहाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में महसूस हुए। अचानक आए कंपन से कई लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि, इस हल्की तीव्रता के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान या बड़ी क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है। हरियाणा में पिछले कुछ महीनों में ऐसे हल्के भूकंप कई बार आए हैं। यह क्षेत्र सिस्मिक जोन-4 में आता है, जहां मध्यम तीव्रता के भूकंप का खतरा रहता है, लेकिन आज का झटका सामान्य और गैर-खतरनाक श्रेणी का था।