Haryana Weather News:हरियाणा में ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है ,

parmodkumar

0
254

हरियाणा में ठंड ने कहर शुरू हो चुका है। पिछले तीन दिन से जारी शीतलहर के कारण प्रदेश में ठंड में इजाफा हुआ है। पहाड़ों से आ रही इन ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। हरियाणा के राजस्थान के साथ लगते इलाकों में पारा जमाव बिंदु की ओर जा रहा है। इन इलाकों में पाला पड़ना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही।हिसार में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

इसके अलावा अधिकांश जिलों में तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों को ठंड से बचाने के लिए खेतों में सिंचाई करने और बागवानी में भी इसी तरह पेड़ों को पानी देने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पशुओं को खुले में ना बांधने और अच्छी खुराक देने की सलाह दी गई है।

17 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

मौसम विज्ञानियों की ओर जारी एडवाइजरी के अनुसार आज शुक्रवार (13 दिसंबर) को प्रदेश के 17 जिलों में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।