हरियाणा के इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम !

parmod kumar

0
211

हरियाणा के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवाल और पलवल में भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इसके अलावा अलावा कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, भिवानी, चरखीदादरी और महेंद्रगढ़-नारनौल में भी बारिश हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है | इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और हिसार को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। यहां दिनभर बादल वाई छाई रहेगी और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

IMD की ओर से आगामी कुछ घंटों का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और अचानक तेज हवाएं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।