IAS अशोक खेमका का ट्वीट: भ्रष्ट अधिकारियों का सफाया खरपतवार की तरह हो

Parmod Kumar

0
286

आईएएस अशोक खेमका ने ट्वीट किया कि भ्रष्ट अधिकारियों का सफाया खरपतवार की तरह होना चाहिए। ये खरपतवार की तरह बढ़ते हैं और ईमानदार लोगों का गला घोंटते हैं। बतां दें कि आईएएस अशोक खेमका की सर्विस के दौरान 54 तबादले हो चुके हैं। अपने ट्वीट के माध्यम से सिस्टम पर निशाना साधते आ रहे हैं। आईएएस अशोक खेमका और आईएएस संजीव वर्मा के बीच इन दिनों हरियाणा वेअर हाउसिंग कापोर्रेशन की नियुक्तियों को लेकर विवाद चल रहा है। पहले खेमका ने ट्वीट किया था कि भ्रष्ट और बेइमानों का गैंग बन गया है, लेकिन अंत में सच चमकेगा। तब इसके जवाब में संजीव वर्मा ने ट्वीट किया कि जांच से भागने वाले अब सत्य की दुहाई देने लगे हैं, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। हरियाणा वेअर हाउसिंग के एमडी संजीव वर्मा ने वर्ष 2010 में खेमका के विभाग में एमडी पद पर रहते हुए दो मैनेजर की नियुक्ति में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए। इसकी जांच हुई और कमेटी ने दोनों की नियुक्ति रद्द कर दी। इसके बाद 21 अप्रैल 2022 को पहले संजीव वर्मा ने आईएएस अशोक खेमका के खिलाफ पंचकूला सेक्टर पांच में एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी। दूसरी ओर आईएएस अशोक खेमका ने आर्काइव डिपार्टमेंट में वाहन के मिसयूज की शिकायत के पुराने मामले में संजीव वर्मा के खिलाफ भी शिकायत दी गई। अशोक खेमका की शिकायत पर आईएएस संजीव वर्मा और रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह मामला अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में विचारधीन है।