हरियाणा में इंद्रदेव मेहरबान कई जिलों में झमाझम बारिश, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम !

parmod kumar

0
247

हरियाणा में मानसून की दोबारा एंट्री हो चुकी है। शनिवार रात से हिसार, सिरसा, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गोहाना, पंचकूला और अंबाला में रुक-रुककर बारिश हो रही है जबकि कई शहरों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। यमुनानगर व आसपास क्षेत्र में बारिश के कारण सोम नदी का पानी घरों में घुस गया है।

 

हिसार स्थित हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर पाकिस्तान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आने से 16 अगस्त तक राज्य में मानसून की सक्रियता बने रहने की संभावना है। इससे हरियाणा में 12 व 13 अगस्त को राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा 14 से 16 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।