Karnal- मकान की छत गिरने से मलबे में दबा पूरा परिवार, 5 वर्षीय बच्चे की मौत

lalita soni

0
127

 

entire family buried under debris after roof of house collapses

करनाल जिले के श्यामगढ़ में कच्ची छत गिरने से परिवार के कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 करनाल जिले के श्यामगढ़ में कच्ची छत गिरने से परिवार के कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पांच साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि अन्य दो बड़ी बहनें व मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

PunjabKesari

ग्रामीणों के अुनसार बुधवार रात को महिला कमलेश अपने बेटे रितिक, बेटी मनीषा और राशि के साथ कमरे में सो रही थी। आज सुबह करीब छह बजे कच्चे मकान की अचानक छत का गटर टूट गया। परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए चीख-पुकार मच गई। शोर-सराबा सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पांच साल के बालक रितिक की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को उपचार चल रहा है। जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।