KVS Admission 2026: 20 मार्च से शुरू होंगे केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के रजिस्ट्रेशन, देखें आवेदन का तरीका

parmodkumar

0
4

केंद्रीय विद्यालय संगठन ( KVS ) ने केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका और क्लास-1 में एडमिशन की महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा कर दी है। जो पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं, उन्हें अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केवीएस एडमिशन के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं।

केवीएस रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल तक चलेंगे
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा घोषित की गई तारीखों के अनुसार, नए एकेडमिक सेशन 2026-27 में बालवाटिका और क्लास-1 की आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी। माता-पिता और अभिभावक केवीएस के एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉटरी सिस्टम के जरिए बालवाटिका और पहली क्लास में एडमिशन होंगे।

KVS Admission 2026 Important Dates : यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 20 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 02 अप्रैल 2026
केवीएस एडमिशन नोटिफिकेशन की तारीख मार्च के थर्ड वीक में
पहली प्रोविजनल लिस्ट बालवाटिका 8 अप्रैल 2026
पहली प्रोविजनल लिस्ट क्लास-1 9 अप्रैल 2026
दूसरी प्रोविजनल लिस्ट (अगर सीट खाली रही तो) 16 अप्रैल 2026
तीसरी प्रोविजनल लिस्ट (अगर सीट खाली रही तो) 21 अप्रैल 2026

How to Fill KVS Admission 2026 Application Form: यहां देखें तरीका
सबसे पहले केवीएस के एडमिशन पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘New Registration’ पर क्लिक करना होगा।
बच्चे और माता-पिता की जानकारी देने के बाद, एक यूनिक लॉगिन कोड या रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाता है।
लॉगिन करने के बाद अपनी पसंद के तीन केंद्रीय विद्यालय चुन सकते हैं।
जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म जमा करना होगा।
जमा किए गए फाइनल आवेदन और कन्फर्मेशन रसीद का प्रिंटआउट ले सकेंगे।

KVS Admission Reservation: किसे कितना आरक्षण का लाभ
सभी केंद्रीय विद्यालयों में सभी नए एडमिशन में अनुसूचित जाति के लिए 15% सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5% सीटें और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC- NCL) के लिए 27% सीटें आरक्षित होंगी। वहीं कुल सीटों में से 3% सीटें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित होंगी।

कौन ले सकता है केवीएस में एडमिशन?
केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए आयु सीमा निर्धारित है। जिस एकेडमिक सेशन में दाखिला लेना है, उस साल की 31 मार्च को बच्चे की आयु सीमा 6 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 8 साल तक ही होनी चाहिए। 1 अप्रैल को जन्मे बच्चे को भी इसमें शामिल किया जाएगा। विशेष जरूरतों वाले बच्चों (CWSN) को उम्र में दो साल तक की छूट मिल सकती है।

केवीएस एडमिशन की कोई फीस नहीं
केवीएस एडमिशन की कोई फीस नहीं है। पेरेंट्स केवीएस के एडमिशन पोर्टल पर जाकर बालवाटिका और क्लास-1 के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ निर्धारित दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपीज अपलोड करना जरूरी है। पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।