Mahindra Thar हुई महंगी, कीमत में 43,500 रुपये तक की बढ़ोतरी

parmodkumar

0
5

जब भी एसयूवी या ऑफ-रोडिंग गाड़ियों की बात आती है, तो महिंद्रा थार का नाम सबसे पहले आता है। यह अपने मस्कुलर लुक और जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। अगर आप नई महिंद्रा थार (Mahindra Thar) खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अब आपकी जेब पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। अब महिंद्रा की इस एसयूवी को खरीदना महंगा हो गया है, क्योंकि कंपनी ने इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। महिंद्रा ने थार की कीमत में 2.5% तक का इजाफा किया है। अलग-अलग मॉडल्स के आधार पर इसकी कीमत अब 43,500 रुपये तक बढ़ गई है। ये नई कीमतें 6 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं। आइए आपको थार के सभी मॉडल्स की नई कीमतें बताते हैं।

  • अच्छी बात यह है कि थार के बेस मॉडल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बेस वेरिएंट अभी भी पुराने दाम पर ही मिल रहा है, लेकिन बाकी सभी मॉडल्स महंगे हो गए हैं।
  • थार का सबसे सस्ता मॉडल (AXT 2WD 1.5L Diesel) अभी भी अपनी पुरानी कीमत 9.99 लाख रुपये में ही मिलेगा।
  • थार के टॉप डीजल मॉडल (LXT 4WD 2.2L AT) की कीमत सबसे ज्यादा 43,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 17.62 लाख रुपये का हो गया है।
  • पेट्रोल वाले टॉप मॉडल (LXT 4WD 2.0L AT) के दाम 41,500 रुपये बढ़कर अब 16.86 लाख रुपये हो गए हैं।
  • थार के 2WD (टू-व्हील ड्राइव) मॉडल्स की कीमतों में भी करीब 30,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
  • यह सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं। ऑन-रोड कीमत आपके राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होगी।

थार के सभी मॉडल्स की नई कीमतें

  • AXT 2WD 1.5L डीजल (मैनुअल) – 9.99 लाख
  • LXT 2WD 1.5L डीजल (मैनुअल) – 12.69 लाख
  • LXT 2WD 2.0L पेट्रोल (ऑटोमैटिक) – 14.49 लाख
  • LXT 4WD 2.0L पेट्रोल (मैनुअल) – 15.26 लाख
  • LXT 4WD 2.2L डीजल (मैनुअल) – 16.08 लाख
  • LXT 4WD 2.0L पेट्रोल (ऑटोमैटिक) – 16.86 लाख
  • LXT 4WD 2.2L डीजल (ऑटोमैटिक) – 17.62 लाख

कीमतें बढ़ने के बावजूद थार अपने सेगमेंट की सबसे दमदार SUV बनी हुई है। अक्टूबर 2025 में इसमें कई बड़े अपडेट्स किए गए थे, जो इसे और भी आधुनिक कार बनाते हैं। नई फ्रंट ग्रिल, ड्यूल-टोन बंपर और टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे जैसे नए कलर्स इस कार को और भी शानदार बनाते हैं। केबिन में 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करती है। इसमें टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा पीछे बैठने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कार में AC वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और पावर विंडो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

थार में पेट्रोल और डीजल के तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जो खराब से खराब रास्तों पर चलने के लिए तैयार किए गए हैं। इसमें 1.5L डीजल, 2.2L डीजल और 2.0L पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुनने की सुविधा मिलती है। महिंद्रा थार न केवल अपने लुक बल्कि अपनी मजबूती के लिए भी जानी जाती है।