नायब सिंह सैनी सरकार आज साबित करेगी बहुमत 11 बजे से शुरू होगा सत्र

Parmod Kumar

0
188

हरियाणा की नई सरकार का आज सदन में बहुमत परीक्षण है। नायब सिंह सैनी ने सीएम पद संभालने के बाद पांच मंत्रियों व अफसरों के साथ रात को पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने बुधवार को एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। सत्र के दौरान सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन पत्र है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज सुबह 11 बजे विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि सदन में हमारी सरकार निश्चित रूप से बहुमत हासिल करेगी।

विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को भी सौंपा है। वहीं जजपा के 10 विधायकों के अलग होने के बावजूद भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। भाजपा के पास अपने कुल 41 विधायक हैं और छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। राज्य में 90 विधानसभा हैं। इस हिसाब से उन्हें विश्वास मत हासिल करने के लिए 46 विधायकों का समर्थन चाहिए। वहीं, सत्र में कांग्रेस विधायक भी पहुंचेंगे। ऐसे में बहुमत परीक्षण के दौरान हंगामा होने के भी आसार हैं।