सांप को कभी दूध न पिलाएं, हरियाणा के स्नैक कैचर ने बताया आपकी ये गलती ले सकती है उसकी जान

parmodkumar

0
128

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्नेक कैचर पवन जागपाल ने सांपों के जोड़े को रेस्क्यू किया। उन्होंने इसका वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। उन्होंने इस दौरान सांपों को लेकर कई जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि लोग सांपों को लेकर कई अंधविश्वास है। हम देखते हैं कि लोग सांपों को देखकर उसके आग दूध की कटोरियां रख देते हैं। सांपों को दूध पिलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसा न करने की अपील की। उन्होंने कहा हमें कभी ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से सांप की जान भी जा सकती है।

सांप की हो सकती है मौत
उन्होंने कहा कि अगर सांप दूध पी ले तो उसकी मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि सांप में दूध पीने वाला एंजाइम नहीं होता। जिसके कारण अगर जबरदस्ती सांप को दूध पिला दे तो उसको निमोनिया हो सकता है। ऐसा करने से सांप 15-20 दिन में मर सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि सांप को दूध पिलाने में भी रिस्क है। ऐसे करते समय वो आपको भी काट सकता है। इससे आपकी जान को भी खतरा है। इसलिए ऐसा खिलवाड़ न करें। वहीं उन्होंने सांपों को दूध पिलाने की मान्यता क्यों चली इसके बारे में भी बताया।

बताया लोग क्यों पिलाने लगे सांपों को दूध
उन्होंने बताया कि संपेरे अपने साथ लाए गए सांपों के दांत तोड़ देते थे। ऐसे में सांप को रोजाना मेंढक और चूहे वो उसे खिला नहीं पाते थे। इसलिए वो सांप को दूध पिलाते थे। सांप ज्यादा भूखा रहने की वजह से कभी कभार से दूध पी लेते थे। लेकिन ऐसा करने के कुछ दिनों बाद सांप मर जाता है। बारिश के मौसम सांप का निकला लाजमी है। इस दौरान सावधानी जरूरी है, क्योंकि सांप कही भी छिपा हो सकता है। सांप बिना दबे, बिना चढ़े कभी काटता नहीं है। उन्होंने कहा सांपों से डरने की जरूर नहीं है। इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपने घरों से साफ सफाई रखने की भी अपील की।