नूंह: कुएं में मां और तीन बेटियों के शव मिलने के बाद पति और ससुराल वालों के खिलाफ FIR, क्या है पूरा मामला

parmodkumar

0
5

राजीव प्रजापति, नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घरेलू परेशानियों से तंग आकर एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। इस दर्दनाक घटना में महिला और तीनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय साहिला पत्नी शाहिद, निवासी गांव बदोपुर के रूप में हुई है। साहिला की तीन बेटियां अक्शा (7) वर्ष, सामिया (5) वर्ष और सबसे छोटी सनाया (8) महीने की थी।

शवों को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया

जानकारी के मुताबिक साहिला 8 मार्च को खेतों में सरसों की कटाई के लिए गई थीं, लेकिन शाम को रोजा इफ्तार के समय भी जब वो घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें काफी तलाश किया, मगर उनका कोई पता नहीं चल सका।अगली सुबह 9 मार्च को महिला के ससुराल पक्ष के लोग खेत में पहुंचे। इस दौरान उन्हें खेत में कुएं के अंदर बच्चियों और महिला के शव मिले। शवों को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

महिला का पति शाहिद मानसिक रूप से बीमार
घटना की सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सुभाष चंद पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मांडीखेड़ा की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। शुरुआती जांच के अनुसार घरेलू कलह और पारिवारिक परेशानियां इस घटना की मुख्य वजह बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति शाहिद मानसिक रूप से बीमार चल रहा है, जिससे परिवार में तनाव बना रहता था।
गांव बदोपुर में तीन बच्चियों सहित मां के द्वारा कुंए में कूदकर सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने मृतका महिला के पिता हनीफ की शिकायत के आधार पर पति और सास–ससुर सहित ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर केस दर्ज दर्ज कर लिया है। हनीफ का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी से अधिक दहेज की डिमांड करते आ रहे थे। साथ ही उनकी बेटी पर लड़का नहीं होने का ताना भी मारते थे।

ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर केस दर्ज दर्ज
वहीं मृतका के मायके पक्ष ने इस मामले को दूसरे एंगल से जोड़ते हुए आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही साहिला को ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किया जाता था और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। वहीं बेटा नहीं होने पर उसे ताने दिए जाते थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले में पुलिस ने मृतका महिला के पिता हनीफ की शिकायत के आधार पर पति और सास–ससुर सहित ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर केस दर्ज दर्ज कर लिया