Prayagraj : लड़कियों संग डांस करते समय किशोर को पहली बार हुआ लड़की होने का एहसास, फिर उठाया खौफनाक कदम

parmodkumar

0
132

लड़कियों संग डांस करते समय 14 वर्ष की उम्र में किशोर को स्वयं के लड़की होने का एहसास हुआ पर वर्षों तक परिजन इससे अंजान रहे। मामला तब जगजाहिर हुआ जब प्रतियोगी छात्र ने लड़का से लड़की बनने के लिए अपना निजी अंग ही काट लिया।

माता-पिता ने इकलाैते बेटे को पढ़ा लिखाकर अफसर बनाने का ख्वाब संजोया था। इसे लेकर आर्थिक तंगी के बावजूद बेटे को सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाया लिखाया। उसकी हर जरूरतों का ख्याल रखा। माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए बेटा भी यूपीएससी की तैयारी के लिए अमेठी से प्रयागराज आया पर उसके दिमाग में कुछ और ही पल रहा था। वह लड़का से लड़की बनना चाहता था। इसके लिए वह यू-ट्यूब और गूगल पर भी जानकारी लेता रहता था।

फिर एक दिन निजी चिकित्सक की सलाह पर लड़की बनने के लिए उसने सारी हदें पार कर दी। परिजनों को जानकारी हुई तो वे अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों संग उन्होंने समझाया बुझाया तो बेटे को भी गलती का एहसास हुआ। अब एकबार फिर वह लड़के के रूप में जीवन जीना चाहता है जिसके लिए एसआरएन अस्पताल में उसकी प्लास्टिक सर्जरी की जानी है।