होम Haryana News 3 दिसंबर को इसराना में होगी जन आक्रोश रैली

3 दिसंबर को इसराना में होगी जन आक्रोश रैली

lalita soni

0
221

अरोड़ा ने बुधवार को यहां बताया कि कांग्रेस चुनावी मोड में कार्य कर रही है और सत्ताधारी भाजपा-जजपा पूरी तरह निष्क्रिय है। ऐसा लगता है कि दोनों दलों ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस आने वाली सरकार का नेतृत्व करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। जनसंपर्क अभियानों के जरिए कांग्रेस को अलग-अलग इलाकों और जनता की समस्याओं के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी मिलती है। सरकार बनने पर कांग्रेस इन तमाम समस्याओं को दूर करेगी और जनता की अपेक्षाओं के तहत कार्य करेगी।

अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ तमाम पार्टी विधायक व वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। विपक्ष आपके समक्ष, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, जन मिलन समारोह के समानांतर जन आक्रोश रैलियों का कार्यक्रम जारी रहेगा। जब तक प्रदेश से भाजपा-जजपाको नहीं उखाड़कर फेंका जाता, तब तक पार्टी का कोई भी नेता व कार्यकर्ता चैन की सांस नहीं लेगा। सरकार बनने पर इसी जुनून को जनसेवा में इस्तेमाल किया जाएगा।