दक्षिण अफ्रीका की टी20 फ्रेंचाइजी लीग SA20 के पांचवें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 जनवरी 2027 से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 21 फरवरी 2027 को प्रतिष्ठित न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जाएगा। इस सीजन में एक बार फिर 6 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। लीग स्टेज तक 30 मुकाबले खेले जाएंगे, फिर प्लेऑफ के 4 मैच से विजेता तय होगा। फैंस को लगभग एक महीने तक रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।
पहले दिन खेले जाएंगे 2 मुकाबले
सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। पहले ही दिन दूसरा मुकाबला पार्ल रॉयल्स और जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच बोलैंड पार्क में होगा। लीग चरण के दौरान सभी छह टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी।
इन 6 स्टेडियम में होंगे लीग फेज के मैच
मुंबई इंडियंस केपटाउन अपना पहला मैच 20 जनवरी को जॉबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी, जबकि डर्बन्स सुपर जायंट्स अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। पूरे लीग चरण में मुकाबले सेंट जॉर्ज पार्क, बोलैंड पार्क, सेंचुरियन, न्यूलैंड्स, किंग्समीड और वांडरर्स जैसे प्रमुख स्टेडियमों में आयोजित किए जाएंगे।
प्लेऑफ का शेड्यूल
प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। क्वालिफायर-1 16 फरवरी को बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद 17 फरवरी को वांडरर्स में एलिमिनेटर होगा। क्वालिफायर-2 19 फरवरी को वांडरर्स में आयोजित किया जाएगा, जबकि 21 फरवरी को न्यूलैंड्स में फाइनल खेला जाएगा, जहां नए चैंपियन का फैसला होगा।
यहां देखिए पूरा शेड्यूल
| 17 जनवरी | सनराइजर्स ईस्टर्न केप vs प्रिटोरिया कैपिटल्स | 15:30 | सेंट जॉर्ज पार्क |
| 18 जनवरी | पार्ल रॉयल्स vs जॉबर्ग सुपर किंग्स | 17:30 | बोलैंड पार्क |
| 19 जनवरी | प्रिटोरिया कैपिटल्स vs डर्बन्स सुपर जायंट्स | 17:30 | सेंचुरियन |
| 20 जनवरी | एमआई केपटाउन vs जॉबर्ग सुपर किंग्स | 17:30 | न्यूलैंड्स |
| 21 जनवरी | डर्बन्स सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स ईस्टर्न केप | 17:30 | किंग्समीड |
| 22 जनवरी | एमआई केपटाउन vs पार्ल रॉयल्स | 17:30 | न्यूलैंड्स |
| 23 जनवरी | डर्बन्स सुपर जायंट्स vs प्रिटोरिया कैपिटल्स | 13:00 | किंग्समीड |
| 23 जनवरी | जॉबर्ग सुपर किंग्स vs सनराइजर्स ईस्टर्न केप | 17:30 | वांडरर्स |
| 24 जनवरी | पार्ल रॉयल्स vs एमआई केपटाउन | 15:30 | बोलैंड पार्क |
| 26 जनवरी | प्रिटोरिया कैपिटल्स vs सनराइजर्स ईस्टर्न केप | 17:30 | सेंचुरियन |
| 27 जनवरी | डर्बन्स सुपर जायंट्स vs पार्ल रॉयल्स | 17:30 | किंग्समीड |
| 28 जनवरी | सनराइजर्स ईस्टर्न केप vs जॉबर्ग सुपर किंग्स | 17:30 | सेंट जॉर्ज पार्क |
| 29 जनवरी | पार्ल रॉयल्स vs प्रिटोरिया कैपिटल्स | 17:30 | बोलैंड पार्क |
| 30 जनवरी | सनराइजर्स ईस्टर्न केप vs एमआई केपटाउन | 13:00 | सेंट जॉर्ज पार्क |
| 30 जनवरी | जॉबर्ग सुपर किंग्स vs डर्बन्स सुपर जायंट्स | 17:30 | वांडरर्स |
| 31 जनवरी | प्रिटोरिया कैपिटल्स vs पार्ल रॉयल्स | 15:30 | सेंचुरियन |
| 2 फरवरी | एमआई केपटाउन vs डर्बन्स सुपर जायंट्स | 17:30 | न्यूलैंड्स |
| 3 फरवरी | जॉबर्ग सुपर किंग्स vs पार्ल रॉयल्स | 17:30 | वांडरर्स |
| 4 फरवरी | एमआई केपटाउन vs सनराइजर्स ईस्टर्न केप | 17:30 | न्यूलैंड्स |
| 5 फरवरी | प्रिटोरिया कैपिटल्स vs जॉबर्ग सुपर किंग्स | 17:30 | सेंचुरियन |
| 6 फरवरी | डर्बन्स सुपर जायंट्स vs एमआई केपटाउन | 13:00 | किंग्समीड |
| 6 फरवरी | पार्ल रॉयल्स vs सनराइजर्स ईस्टर्न केप | 17:30 | बोलैंड पार्क |
| 7 फरवरी | जॉबर्ग सुपर किंग्स vs प्रिटोरिया कैपिटल्स | 15:30 | वांडरर्स |
| 9 फरवरी | सनराइजर्स ईस्टर्न केप vs डर्बन्स सुपर जायंट्स | 17:30 | सेंट जॉर्ज पार्क |
| 10 फरवरी | जॉबर्ग सुपर किंग्स vs एमआई केपटाउन | 17:30 | वांडरर्स |
| 11 फरवरी | पार्ल रॉयल्स vs डर्बन्स सुपर जायंट्स | 17:30 | बोलैंड पार्क |
| 12 फरवरी | प्रिटोरिया कैपिटल्स vs एमआई केपटाउन | 17:30 | सेंचुरियन |
| 13 फरवरी | डर्बन्स सुपर जायंट्स vs जॉबर्ग सुपर किंग्स | 13:00 | किंग्समीड |
| 13 फरवरी | सनराइजर्स ईस्टर्न केप vs पार्ल रॉयल्स | 17:30 | सेंट जॉर्ज पार्क |
| 14 फरवरी | एमआई केपटाउन vs प्रिटोरिया कैपिटल्स | 15:30 | न्यूलैंड्स |












































