हम अपने चेहरे पर निखार पाने से पहले उसपर होने वाले एक्ने और पिंपल्स को कम करना चाहते हैं, जिसके लिए तरह-तरह की क्रीम और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ-साथ दवाइयों का सहारा भी लेते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आपकी इस समस्या का इलाज और चेहरे पर निखार सिर्फ एक चुटकी गोंद कर सकती है तो?
जी हां, एक चुटकी गोंद। आज हम आपको इस लेख में होम्योपैथी डॉक्टर राजू राम गोयल का बताया एक ऐा नुस्खा बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करने से चेहरे का रंग साफ हो जाएगा और कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। तो फिर बिना देर किए आइए जानते हैं चेहरे पर सफेद गोंद का इस्तेमाल करने का तरीका और इसके अनगिनत फायदों के बारे में।
कैसे करें सफेद गोंद का इस्तेमाल-
पंसारी की दुकान में आसानी से मिलने वाली सफेद गोंद हमारी स्किन के लिए कितनी फायदेमंद है ये हम आपको बता ही चुके हैं। जब गोंद इतनी ज्यादा फायदेमंद है तो भला इस्तेमाल करने में क्यों पीछे रहा जाए। इसलिए आइए अब हम जानते हैं कि इसे चेहरे पर लगाने के लिए किन चीजों की जरूरत है
- सफेद गोंद- 1/4 चम्मच
- पानी- 1 गिलास
ऐसे बनाएं गोंद का पानी-
रात को सोने से पहले एक गिलास पानी लें और उसमें एक चुटकी सफे गोंद मोरिंगा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस रातभर पानी में भीगा रहने दें और सुबह उठकर गोंद वाले पानी को खाली पेट पिएं। डॉक्टर का कहना है कि अगर आप रोजाना इस पानी को पीते हैं तो ये चेहरे से दाग-धब्बों को कम करने में असरदार साबित होगा। साथ ही ये नुस्खा स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करेगा।
गोंद के स्किन बेनिफिट्स –
अगर आप नेचुरल और आसान तरीके से अपने चेहरे को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेशनल लाइब्रेरी और मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार ‘गम का इस्तेमाल कई कॉस्मेटिक में भी किया जाता है जो हमारी त्वचा को सॉफ्ट बनाता है और स्किन डिजीज को भी बढ़ने से रोकता है!












































![Skin care tips – [parmodkumar] 15 दिन में जड़ से खत्म हो जाएंगे डार्क सर्कल्स 2 तेलों से बना नुस्खा ! 15 दिन में जड़ से खत्म हो जाएंगे डार्क सर्कल्स, मनप्रीत कौर ने बताया 2 तेलों से बना नुस्खा, देगा बेहतरीन रिजल्ट](https://thesadaknama.com/wp-content/uploads/2024/11/download-1-2-100x70.jpg)
