हरियाणा के इस BJP नेता ने सबको चौंकाया, कांग्रेस से चुनाव लड़ने पर विनेश फोगाट का खुला समर्थन किया !

parmod kumar

0
250

हरियाणा की धाकड़ पहलवान विनेश फोगाट की विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर हैं। चर्चा है कि विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। इन सब चर्चाओं के बीच भाजपा नेता एवं पूर्व बॉक्सर विजेंदर सिंह ने विनेश फोगाट का समर्थन किया है।

 

 

विजेंदर सिंह ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘विनेश फोगाट, हमारी भिवानी की लड़की है। अगर वह चुनाव लड़ती है तो हमारी बहुत शुभकामनाएं उनके साथ है। हम पहले भी विनेश के साथ थे। हम उनके परिवार को बहुत अच्छे से जानते हैं। इसलिए हम विनेश के साथ पहले भी थे, अभी भी हैं और आगे भी रहेंगे।’

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विनेश फोगाट के कांग्रेस जॉइन करने के सवाल पर कहा कि यह एक काल्पनिक सवाल है। खिलाड़ी किसी एक पार्टी के नहीं होते, वह पूरे देश के होते हैं। अगर कोई उनकी पार्टी में शामिल होगा तो पता चल जाएगा। जो कोई भी पार्टी में शामिल होता है, हम उसका स्वागत करते हैं। आना न आना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है।