नई दिल्ली: भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले देश के कोने कोने से देशभक्ति का अनूठा रंग देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जोन ने शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया।
इंडिया गेट से शुरू हुई तिरंगा रैली
दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित तिरंगा विजय चौक से शुरू होकर इंडिया गेट और कर्तव्य पथ तक पहुंची इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोगों की भागीदारी को बढ़ाना था।
कब आयोजित हुई दिल्ली पुलिस की तिरंगा रैली
दिल्ली पुलिस की इस विशेष बाइक और मोबाइल पेट्रोल वाहन रैली को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। रैली में दिल्ली पुलिस की 25 से अधिक PCR वैन और दर्जनों बाइक शामिल थीं, जिन पर पुलिसकर्मी हाथों में गर्व से तिरंगा थामे नज़र आए। विजय चौक से इंडिया गेट के पूरे रास्ते पर पुलिस के इन वाहनों ने देशभक्ति का माहौल बना दिया, जिसे देखकर मार्ग से गुजर रहे लोग भी उत्साहित दिखे।
तिरंगा रैली को लेकर क्या ACP रावत
दिल्ली पुलिस की तिरंगा रैली पर असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) खड़क सिंह रावत ने कहा कि यह रैली स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी और इसका उद्देश्य जनता के बीच जागरूकता फैलाना था। उन्होंने आगे कहा कि हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है, के तहत हम हर व्यक्ति में जागरूकता लाने के लिए तिरंगा रैली आयोजित कर रहे हैं।
ACP ने पीएम मोदी का किया जिक्र
एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के ‘हर घर तिरंगा’ संदेश के अनुरूप है, जो लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने या प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। यह हमारे माननीय प्रधानमंत्री के ‘हर घर तिरंगा’ संदेश के अनुरूप है। हम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए यह रैली आयोजित कर रहे हैं।














































