हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, होगी बारिश

Parmod Kumar

0
112

 हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 14 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 13 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में बारिश के आसार हैं।

हरियाणा के करनाल और हिसार के बालसमंद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम 9 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है यानी नारनौल पूरे हरियाणा में आज सबसे गर्म रहा।

बता दें कि किसान अगले कुछ दिनों में मौसम की स्थिति में एक और दौर के बदलाव की संभावना को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अगर दोबारा ओलावृष्टि हुई तो खेतों में जो भी फसलें बची हैं, वे भी खत्म हो जाएंगी।