दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे बिताने का लक्ष्य लेकर हिसार के गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी घर से निकल चुके हैं। रोहताश ने बैग पैक कर घर से निकलते समय अपनी मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इस पल को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर किया है।
माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुककर बना चुके वर्ल्ड रिकॉर्ड
इससे पहले रोहताश ने जनवरी 2026 में ही यूरोप महाद्वीप की (5,642 मीटर) सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले व्यक्ति बन गए थे। रोहताश ने चोटी फतह करने के बाद एक वीडियो साझा बताया था कि माइनस 43 डिग्री तापमान और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। रोहताश ने गुरु जम्भेश्वर भगवान की फोटो चोटी पर रखकर पर्यावरण सरंक्षण और बिश्नोई समाज को एकता के सूत्र में बंधे रहने का संदेश भी दिया था।
वर्तमान में एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का रिकॉर्ड
रोहताश खिलेरी की उपलब्धियां
- माउंट एवरेस्ट फतह 16 मई 2018
- माउंट किलिमंजारो फतह 23 जुलाई 2018
- माउंट एलब्रुस 4 सितंबर 2018
- माउंट एलब्रुस 1 फरवरी 2020
- माउंट फ्रेंडशिप 9 अक्टूबर 2020
- माउंट मून 1 नवंबर 2020
- माउंट किलिमंजारो पर 23 मार्च 2021 को 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड
- एलब्रुस को समर और विंटर में फतेह करने वाले पहले भारतीय














































